विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया एक दिवसीय धरना।
मांगो को लेकर सोमवार से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर देगे अनिश्चित कालीन धरना।
प्रधानाचार्य द्वारा कई मामलों पर सहमति के बाद भी नहीं की गई कार्यवाही।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ पर शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों द्वारा जिला मंत्री शिक्षक संघ पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जहां पर शिक्षकों द्वारा प्रधानाचार्य पर बैठक के बाद कई बिंदुओं पर सहमति के बाद भी कार्रवाई नहीं करने और उल्टे अध्यापक को ही दोषी करार दिए जाने को लेकर शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जहां विद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वह भी बिना पठन पाठन को अवरुद्ध करते हुए डेढ़ बजे के बाद से धरने पर बैठ गए।यदि इसके बाद भी विद्यालय प्रशासन द्वारा अध्यापकों की मांगों को नहीं माना गया तो सोमवार 5 मई से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 3:00 बजे के बाद से धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।वही विद्यालय के प्रबंधक पुत्र द्वारा सचिव की सहमति से अध्यापक सुशील शुक्ला को गाली गलौज एव जान से मारने की धमकी के प्रकरण पर शिक्षकों का आरोप है कि बायोमेट्रिक सिस्टम पर सभी कर्मचारी शिक्षक एवं आउटसोर्सिंग परिचारक का ऑफिशियल उपस्थित हो इस पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया।आउटसोर्सिंग परिचालक को बायोमेट्रिक सिस्टम से छूट दे दी गई। प्रबंधक एवं प्रबंध समिति के सचिव की मोहर अलग-अलग बनाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। मार्च 2024 से दिसंबर 2024 तक विद्यालय के सभी खातों के खर्च एवं किस- किस मद में खर्च हुआ का विवरण आघनत प्रस्तुत नहीं किया गया। दिनांक 01मार्च 2025 लगभग 1:00 बजे दिन में प्रबंध समिति के सचिव द्वारा उपस्थिति रजिस्टर पर अनुपस्थित बनाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।जबकि मीटिंग में उक्त घटना को प्रधानाचार्य द्वारा स्वीकार किया गया था।
सीसीटीवी कैमरा कनेक्टिविटी सिर्फ प्रधानाचार्य के पास हो ताकि यहां के कर्मचारी अध्यापकों की निजता सुरक्षित रहे। इस प्रकरण पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कृषि से होने वाली आय विगत एक वर्ष का विवरण प्रधानाचार्य द्वारा नहीं दिया गया।प्रवेश फॉर्म 650 रुपए का बेचा जा रहा है जबकि रसीद ₹500 का दिया जाता है। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।छात्रों की टीसी 100 रुपया एवं चरित्र प्रमाण पत्र का ₹50 लिया जाता है इस पर भी प्रधानाचार्य द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया।आउटसोर्सिंग द्वारा नियुक्त दोनों परिचारक अपने नियुक्त तिथि से आज तक विद्यालय में नहीं आए इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि गाली गलौज मारपीट करने का प्रार्थना पत्र संबंधित कोतवाली जीयनपुर एवं पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को भी दिया गया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।अन्य मांगों के साथ अध्यापकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री शिक्षक संघ पंकज सिंह,सुशील शुक्ला,राजेश यादव,रामजन्म यादव,रजनीकांत मिश्रा,राजू मिश्रा,बबलू राम आदि लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment