23 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने जीयनपुर थाने में लगाई हाजिरी,अपराध न करने की ली शपथ।
हिस्ट्रीशीटरों ने ली शपथ भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करूंगा,अपराध करने वालों का दूंगा गुप्त जानकारी अपराध से किया तोबा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यशैली के चलते अपराधियों में खौफ का माहौल है।प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त आपराधिक नीति का असर भी अपराधियों के मनोबल पर देखने को मिल रहा है। रविवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के 23 हिस्ट्रीशीटरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भविष्य में अपराध न करने की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर अपराध पर नियंत्रण के लिए अपराधियों की नियमित निगरानी की जाती है। हालांकि पिछले कुछ समय से इन अपराधियों की थाने में हाजिरी नहीं ली जा रही थी।जीयनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने में उपस्थित होने का आदेश दिया। इस आदेश के तहत उन अपराधियों को कोतवाली बुलाया गया जिनके खिलाफ विभिन्न मामलों में छोटे-मोटे कई केस दर्ज हैं। पुलिस की सख्त कार्यशैली के चलते अपराधियों में खौफ का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपराधिक नीति का असर अपराधियों में देखने को मिल रहा है। जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली में बुलाए गए 143 हिस्ट्रीशीटरों में से 23 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि 120 हिस्ट्रीशीटर बाहर होने के कारण नहीं आ सके। जीयनपुर कोतवाली में उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर,बैंक अकाउंट नंबर,वर्तमान फोटो और आधार कार्ड नंबर प्राप्त कर उनके डोजियर को अपडेट किया। प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह ने सभी हिस्ट्रीशीटरों से अपील की कि वे खुद को अपराध से दूर रखें और किसी भी संभावित अपराध की जानकारी तुरंत जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दें। इस पहल के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य अपराधियों को पुनर्वास की राह पर लाना और समाज में शांति बनाए रखना है।जीयनपुर कोतवाली पुलिस की इस सख्त कार्यशैली और हिस्ट्रीशीटरों की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है जो इसे अपराध मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं।पुलिस का मानना है कि इस तरह की पहल से अपराधियों को एक मौका दिया जा सकता है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं और समाज के लिए योगदान करें।
No comments:
Post a Comment