दो दिन पूर्व चोरी हुई दो गाय बरामद,एक युवक गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर रजादेपुर गांव से दो दिन पूर्व चोरी हुई दो साहीवाल गायों को पुलिस ने चोर की निशानदेही पर किया बरामद। चोरी में आरोपित एक युवक को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली के कादीपुर रजादेपुर निवासी चेतु गोंड ने शुक्रवार को तहरीर देकर कहा कि गुरुवार को सुबह मेरी साहीवाल गाय घर से थोड़ी दूर पर चर रही थी। चरते समय ही वह कहीं गायब हो गई।काफी तलाश किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। अभी एक गाय की तलाश चल ही रही थी कि शुक्रवार को मेरी दूसरी गाय भी गायब हो गई। परेशान होकर हम लोग गाय को तलाश रहे थे। तभी गांव की ही अंजू गोंड ने बताया कि गाय को लेकर सत्यम सिंह निवासी जमीन हरखोरी थाना जीयनपुर और सूरज निवासी धनछुला दोनों गायों को लेकर जा रहे हैं। चैतू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप यादव को इस मामले की विवेचना सौंपी गई। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की गाय चुराने वाला एक युवक अजमतगढ़ बाजार स्थित गोगा साव की मूर्ति के पास खड़ा है। इसकी जानकारी होते ही उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप यादव मौके पर पहुंच गए और सत्यम सिंह को पकड़ लिया। पकड़े गए सत्यम सिंह की निशानदेही धनछूला गांव के सिवान में स्थित यूकेलिप्टस पेड़ से बंधी दोनों गायों को बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम सिंह का शनिवार को चालान कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment