24 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एव शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन।
अंगवस्त्रम,प्रतीक चिन्ह एवं भागवत गीता की गई भेंट।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई द्वारा किया गया आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़
सगड़ी शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के 24 सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह 2023-24 एवं 2024- 2025 में सेवानिवृत हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह एव शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई अजमतगढ़ द्वारा ब्लाक सभागार में शनिवार को आयोजित किया गया।जिसमें अंगवस्त्रम,प्रतीक चिन्ह एवं श्रीमद भागवत गीता देकर सेवा निवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में ब्लाक के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में आए अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। वही मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह शिक्षक जो सेवा से रिटायर हुए हैं वह उन शिक्षकों के लिए काफी संघर्ष किए हैं जो उन दिनों में शिक्षकों के दिन दशा काफी खराब थी जब सरकारें वेतन से वंचित किया करती थी और केंद्र के बराबर वेतन नहीं देती थी तब शिक्षकों द्वारा काफी संघर्ष किया गया। शिक्षक को अपने बच्चों के बीच रहकर एक आदर्श शिक्षक की तरह देश के सुनहरे भविष्य को संवारने का कार्य करें। जिससे वह क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें। शिक्षक राजनीति पैदा करता है पर आज जो शिक्षक सेवा निवृत हो रहे हैं वह समाज को संवारने का कार्य करते रहेंगे।खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान हम सभी का सम्मान है। शिक्षक एक आदर्श गुरु होता है और अपने बच्चों में किसी प्रकार का भेद न रखते हुए बेहतर शिक्षा देने का कार्य करता है जिससे उन बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। और वह भविष्य में आगे बढ़ सके।संचालन प्रदीप राय ने किया इस दौरान जितेंद्र राय अध्यक्ष,राजेंद्र यादव जिला कोषाध्यक्ष,उमाशंकर सिंह मंत्री,राजमणि शर्मा जिला प्रांतीय मंत्री,तेज प्रताप राय मंत्री,जशवंत कुमार,अवधेश यादव,अविनाश शाही,हुमा परवीन,राजेंद्र मौर्य,दिनेश यादव,सतीश सिंह पटेल,अरविंद कुमार,अतुल त्रिपाठी,जयहिंद सिंह पटेल सहित दर्जनो शिक्षक उपस्थित थे। वही सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित
जिसमें रामकरन,श्रीराम,सरीख यादव,पानमती देवी,वंशराज सिंह,सुशीला देवी,ऊर्मिला देवी, पुरुषोत्तम सिंह,शीला देवी,जयरत्न त्रिपाठी,आजाद अहमद,देव प्रकाश,जितेन्द्र पांडे,आशा देवी,श्याम प्रताप पाण्डेय, संन्तोष कुमार,शाहिदा खातून,गणेश यादव,कुसुम देवी,मोहम्मद असलम,जयंती देवी,देवनाथ, छेदीलाल शर्मा,श्रीमती देवी को सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment