लेखपाल की मिली भगत से चकमार्ग पर अतिक्रमण सौंपा ज्ञापन।
पूर्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ ने उपजिलाधिकारी को चकमार्ग से कब्जा हटाने का दिया था निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भीटेहरा गांव में चकमार्ग संख्या 13 रकबा 0.०18 है। पर सरकारी कर्मचारी द्वारा लेखपाल की मिली भगत से अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि पीड़ित भीम प्रसाद द्वारा जिलाधिकारी मुख्यमंत्री व तहसील दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर चक
मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को खाली करने की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा चकमार्ग को खाली करने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया। मौके पर उपजिलाधिकारी सगड़ी एवं लेखपाल पहुंचे जहां उन्होंने चकमार्ग को खाली करने के निर्देश भी दिए। पर उसके बावजूद अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गई। जबकि जो कागज में रास्ता है उस पर ना तो खड़ंजा लगाया गया और ना ही उसकी सही तरीके से पैमाइश की गई।उल्टे अतिक्रमण कारी द्वारा उक्त चकमार्ग को खोदकर फेक देने की धमकी दी जा रही है। ऊपर से अतिक्रमण कारी द्वारा स्वयं के खेत से चकमार्ग अपने घर के सामने निर्मित कराया गया और तीन मोड़ बना दिया गया। जबकि जो मूल चकमार्ग है उस पर एक मोड़ के बाद भी चकमार्ग का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उल्टे पीड़ित को दौड़या जा रहा है। आरोप है कि धनउगाही कर चकमार्ग का निर्माण नियम विरुद्ध कराया गया और अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
No comments:
Post a Comment