Saturday, May 3, 2025

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम प्रशासन ने की जनसुनवाई।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम प्रशासन ने की जनसुनवाई।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 125 प्रार्थना पत्र पड़े।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस पर कुल 125 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नही हुआ। सगड़ी तहसील पर शनिवार की सुबह 10:00 बजे से सगड़ी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वहीं एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा व उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज दीक्षित ने जनसुनवाई में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। समाधान दिवस पर कुल 125 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व विभाग के 85, पुलिस विभाग 30, विकास विभाग के 8 व चकबंदी विभाग दो प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर एक भी मामलों का निस्तारण नही हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,नायब तहसीलदार विवेकानंद,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या,एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment