किसान को गेहूं की फसल काटने से पुलिस ने रोका।
किसान ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा ईस्माइलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र बालचन्द ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि ईस्माइलपुर गांव में स्थित गाटा संख्या1653,1654, 1655,1675 व 1684 का भूमिधर हूँ जो अपने खेत में दस मजदूर लगाकर फसल की कटाई करा रहा था कि रौनापार थाने की पुलिस द्वारा रोक दिया गया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पुलिस से जब पूछा गया कि किस वजह से फसल को काटने से रोका जा रहा है तो पुलिस ने बताया कि तुम्हारे गांव के जनार्दन,राजेश,त्रिलोकी व सुभाष पुत्रगण रामअवध द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। किसान ओमप्रकाश द्वारा सगड़ी तहसील पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेन्द्र कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपकर फसल को काटने का आदेश देने की गुहार लगाई।
No comments:
Post a Comment