पकवाइनार बाजार में नकली रसगुल्ला ( छेना) मिठाई बनाने की चलती है फैक्ट्री।
कई वर्षों से चल रहा है यह धंधा, विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से चलती है
नकली रसगुल्ला बनाने की फैक्ट्री।
पाउडर और केमिकल डालकर बनाया जाता है,नकली रसगुल्ला (छेना) जगह-जगह बाजारों में दुकानदारों को होती है सप्लाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवा इनार बाजार में नहर के किनारे एक मकान में कई साल से नकली रसगुल्ला (छेना) मिठाई बनाने की फैक्ट्री चलती है। जो जगह-जगह बाजारों में दुकानों पर सप्लाई की जाती है। विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से यह धंधा कई वर्षों से चल रहा है।पकवाइनार बाजार में नहर के किनारे एक मकान में पाउडर और केमिकल मिलाकर नकली रसगुल्ला बनाया जाता है।यह कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। जो लोगों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मिठाई की सप्लाई जीयनपुर,अजमतगढ़, बागखालिस,अंजान शहीद, मनिकाडीह,बाजार गोसाई,मालटारी,बनकट,बिलरियागंज सहित पूरे क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर नकली रसगुल्ला (छेना) की सप्लाई की जाती है। नकली रसगुल्ला की फैक्ट्री चलाने वाला दुकानदारों को रसगुल्ला 100 से 110 रुपए किलो देता है। दुकानदार इस नकली रसगुल्ला को डेढ़ सौ से 200 रुपए किलो बेचते हैं। दुकानदारों को भी नकली रसगुल्ला बेचने में अच्छी कमाई हो जाती है। ग्राहक मिठाई की दुकान पर रसगुल्ला लेने जाता है तो दुकानदार कहते हैं कि मेरे दुकान का पेवर रसगुल्ला बना हुआ है। इस तरह नकली रसगुल्ला बेचकर उन ग्राहकों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोग नकली रसगुल्ला खाकर बीमार भी पड़ हैं। विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। इतने दिनों से यह नकली रसगुल्ला बनाया जाता है। लेकिन किसी अधिकारी की निगाह इस तरफ नहीं पड़ती है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से ऐसा हो रहा है। वहीं लोगों ने नकली रसगुल्ला बनाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment