प्रधान संघ ने भी लगाया लेखपाल पर मारपीट करने का आरोप।
एसडीएम को सौपा पत्रक निष्पक्ष जांच का आश्वासन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के भुवना बुजुर्ग गांव में लेखपाल संग मारपीट करने के आरोप में प्रधान पति सहित पांच लोगों पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान संघ ने एतराज दर्ज कराते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी को जांच के लिए ज्ञापन सौंपा है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि मामले की जांच नायब तहसीलदार से कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी सगड़ी को पत्र देने वालों में प्रधान दीपक यादव, मनोज चौरसिया,सरवन सिंह,विजय चौहान,प्रदीप तिवारी,आफताब आलम,राजेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।
No comments:
Post a Comment