Tuesday, April 16, 2024

प्रमुख के सहयोग से घायल प्रधान को प्रधान एव सचिव संघ ने दिया आर्थिक मदत।

प्रमुख के सहयोग से घायल प्रधान को प्रधान एव सचिव संघ ने दिया आर्थिक मदत।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी निवासी ग्राम प्रधान दयाराम यादव की दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिनका इलाज लाइफ लाइन अस्पताल में चल रहा है जहां वह जीवन मौत से जूझ रहे हैं। उनके इलाज के लिए ग्राम प्रधान संघ अजमतगढ़ एवं सचिव संघ अजमतगढ़ एवं प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा के सयोग से प्रधान दयाराम के भाई राम लखन यादव को सहयोग के रूप में ढाई लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया गया। जिससे बेहतर इलाज हो सके। वही रविवार 14 अप्रैल को दोपहर में दोहरीघाट से लौटते समय जमीन हरखोरी गांव के पास आजमगढ़ -दोहरीघाट मार्ग पर आजमगढ़ से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर आर्टिका कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में छ:सवार में से एक की मौत मौके पर ही हो गई थी। अन्य चार को मामूली चोट आई थी। पर ग्राम प्रधान दयाराम यादव की हालत काफी गम्भीर होने से शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और वह जीवन मौत से जूझ रहे हैं। उनके घर की माली हालत ठीक नही होने के कारण परिजन काफी परेशान है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान संघ एवं सचिव संघ प्रमुख के नेतृत्व में ढाई लाख रुपए का सहयोग प्रधान के भाई रामलखन यादव को दिया जिससे कि उनका इलाज बेहतर तरीके से किया जा सके। प्रमुख और प्रधान संघ के लोगों ने कहा कि जो भी आवश्यकता होगी वह हम सब मिलकर चंदे के द्वारा सहयोग करेंगे जिससे कि उनका बेहतर तरीके से इलाज किया जा सके।इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,प्रधान मनोज चौरसिया, राजेंद्र यादव,सुभाष राजभर,आफताब आलम,दीपक यादव,विजय चौहान,मनोज कुमार,अरुण श्रीवास्तव, यशवंत सिंह,पूर्व प्रधान राम सरीख यादव,एडियो पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,सचिव संघ के प्रदीप उपाध्याय,जितेन्द्र कनौजिया,अमरजीत कुमार,संजय यादव आदि लोगों ने अस्पताल पर मौजूद होते हुए उनके परिजनों को सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment