शराब पीकर गाली दे रहे युवक से भिड़ी महिला की जमीन पर गिरने से मौत।
स्वजनों ने लगाया युवक पर हत्या का आरोप।
पुलिस मान रही हार्ट अटैक से मौत।
पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया शव।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर रकबा दलित बस्ती में बुधवार की रात में शराब पीकर गाली दे रहे एक युवक से गायत्री देवी पत्नी श्रीराम भीड़ गई। इस दौरान जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही पुलिस हार्ट अटैक से महिला की मौत मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओलमापुर रकबा दलित बस्ती में बुधवार की रात में शराब के नशे में एक व्यक्ति गाली दे रहा था। इस बात को लेकर पड़ोस की महिला गायत्री देवी पत्नी श्रीराम उससे उलझ गई और आपस में वाद विवाद होने लगा। वाद विवाद के दौरान हाथापाई हो गई। तभी अचानक गायत्री देवी जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। आनन फानन में स्वजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ लें गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मृतका के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही रामसूरत पर हत्या करने का आरोप लगाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला हार्ट अटैक से मौत का है। गांव के कई लोगों का बयान लिया गया है। जिन्होंने बताया कि इसके पहले भी उसे दो बार हार्ट अटैक हो चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता लग पाएगा। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
No comments:
Post a Comment