Saturday, April 13, 2024

जीयनपुर पुलिस ने तंमचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

जीयनपुर पुलिस ने तंमचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को तंमचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। शुक्रवार को उ0नि0 नीलमणि सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामगढ़ की तरफ से अवैध असलहा कारतूस के साथ आ रहा है। इस सूचना पर उ0नि0 नीलमणि सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त सपन राय पुत्र स्व0 सुशील राय उर्फ बबलू राय निवासी ग्राम छीडी जमीन छीडी कल्याणपुर थाना जीयनपुर उम्र 20 वर्ष को खिल्लू पट्टी नहर पुलिया से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 6:00 बजे गिरफ्तार किया गया।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment