कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय का जीयनपुर कोतवाली में हुआ विदाई समारोह।
माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय का हुआ भव्य विदाई समारोह विदाई के दौरान लोगों ने माला पहनाकर और अंगवस्त्रम भेंट कर दी भावभीनी विदाई। लगभग 19 महीने तक प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के पद पर तैनात रहे यादवेंद्र पान्डेय का सरायमीर कोतवाली में स्थानांतरण होने के बाद जीयनपुर कोतवाली पर विदाई समारोह हुआ आयोजित माला पहनाकर व अंगवस्त्रम भेंट कर की गई विदाई। क्षेत्र के तमाम लोगों ने जीयनपुर कोतवाल के कार्यों की प्रशंसा की। स्थानांतरण होने पर जीयनपुर कोतवाली पर सोमवार की सुबह 10:00 बजे के करीब प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय का भव्य रूप से विदाई की गई।वही एसएसआई देवेंद्र प्रताप सिंह,एसआई रमेश यादव,चौकी इंचार्ज लाटघाट सौरभ सिंह,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजेंद्र सिंह पटेल,एसआई रविन्द्र कुमार व सुखदेव यादव और मनोज कुमार,शहादत अंसारी सहित दर्जनों सिपाहियों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।इस दौरान उन्हें अंगवस्त्रम व पुस्तक भेंट किया गया। जीयनपुर कोतवाली पर 19 माह लंबे समय तक सेवा देने व उनके कार्यकाल की प्रशंसा कर उनसे सीख लेने की अन्य सिपाहियों को प्रेरित किया गया। इस दौरान पत्रकार सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment