चोरी की बाइक और पिस्टल के साथ पकड़ा गया शातिर अपराधी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कोडरा बाजार में घूम रहे अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश को चोरी की बाइक और पिस्टल के साथ जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश के खिलाफ मऊ जनपद के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन से ऊपर मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पान्डेय ने बताया कि लाटघाट बाजार में वाहनों की चेकिंग चल रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चौकों खुर्द कोड़रा मोड़ के पास एक बदमाश रविंद्र यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी रसूलपुर थाना घोसी जनपद मऊ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर रविंद्र यादव को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की बाइक व 170 रुपए नकद,एक अदद पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक का चालान कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment