Wednesday, October 11, 2023

जीयनपुर नगर पंचायत ने मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली अमृत कलश यात्रा।

जीयनपुर नगर पंचायत ने मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली अमृत कलश यात्रा।

घर घर जाकर मिट्टी चावल एकत्र कर कलश शहीद स्थल पर किया स्थापित।

तिरंगा के साथ कलश यात्रा के दौरान लगे भारत माता के नारे गूंज उठा नगर ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत द्वारा बुधवार को दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव एव भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू,एव तहसीलदार विवेकानंद दुबे व अधिशासी अधिकारी अमित यादव के नेतृत्व में मेंरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई जो प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर प्रथम पर बने शहीद स्थल पर कलश स्थापित किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों के साथ कलश यात्रा निकलते हुए हाथों में तिरंगा और कलश लेकर चलते हुए भारत माता वंदे मातरम आदि जैसे नारों से पूरा नगर पंचायत गूंज उठा। जहां लोगों द्वारा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों के प्रत्येक घरों में जाकर मिट्टी और चावल एकत्र किया गया जो देश के शहीदों के चरणों में समर्पित किया गया। जिसको लेकर सुबह लगभग 12:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई जो नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए समता नगर,हसनपट्टी,टड़वा बद्दोपुर, नौशहरा,आदर्श नगर आदि होते हुए प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर प्रथम पर यह अमृत कलश शहीद स्थल पर स्थापित कर सम्पन्न हो गई। जो यह जिला मुख्यालय के माध्यम से प्रदेश और देश को भेजी जाएगी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के तहत अक्षत और मिट्टी एकत्र की गई है जो प्रत्येक घरों से लेकर नगर कार्यालय पर रखी जायेगी।जब जैसा निर्देश होगा तो जिला मुख्यालय पर भेजी जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, अधिशासी अधिकारी अमित यादव,एकलाख अहमद,मुन्ना यादव,राजू यादव,आलोक सिंह, चंद्रशेखर सिंह,नागेंद्र यादव,प्रेम सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment