पत्नी ने किया पति सहित चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अठनारू की रहने वाली कंचन देवी ने बुधवार को अपने पति, सास,ससुर सहित चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंचन देवी ने कोतवाली में तहरीर के माध्यम से बताया कि वह निहायत शरीफ किस्म की गरीब महिला है। जबकि उसके पति संतोष,ससुर रामवृक्ष,सास विमला देवी और ननद सुमन काफी मनबढ़ और दबंग हैं,जो आए दिन मुझे मारते पीटते रहते हैं। मारपीट को लेकर गांव में एक पंचायत हुई और मुझे अलग एक कमरा रहने के लिए मिला। अलग रहने के बाद भी उपरोक्त लोग आए दिन मुझे गाली गलौज देते हैं और झगड़ा करते हैं। 10 अक्टूबर 23 को शाम को लगभग 7:00 बजे सभी लोगों ने मिलकर मुझको मारा पीटा और घर से निकालने लगे। इस दौरान मेरी मोबाइल भी तोड़ दिया। कंचन की तहरीर पर कोतवाली में पति संतोष गौड़,ससुर रामवृक्ष, विमला देवी और सुमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment