Monday, October 9, 2023

पशु तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार चार पर मुकदमा दर्ज।

पशु तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार चार पर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मुबारकपुर तिराहे पर तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे 27 गोवंशी पशुओं को जीयनपुर पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी कर ट्रक सहित पकड़ लिया था।इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए चार लोगों के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है।जीयनपुर पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक से 27 पशुओं को बरामद किया था।जिसमें 11 पशु मृत पाए गए थे। हालांकि पुलिस ने रविवार को बताया था कि चालक और पशु तस्कर ट्रक खड़ी कर फरार हो गए। देर शाम पुलिस ने अबू तालिब निवासी हिरनई गुल्लीगढ़ रौनापार के रहने वाले पशु तस्कर अबू तालिब को गिरफ्तार करने का दावा किया। अबू तालिब के बताने पर पुलिस ने तैयब निवासी हिरनई गुल्लीगढ़ थाना रौनापार, अबूजर निवासी हिरनई गुल्लीगढ़ और वाहन चालक शेरू निवासी नसीरपुर बिलरियागंज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर पशु तस्करों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment