Wednesday, October 18, 2023

मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को पकड़ कर लाई थाने।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने मोबाइल चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। सदन पुत्र सलाउद्दीन निवासी नौशहरा की जीयनपुर अजमतगढ़ रोड़ चुनुगपार पर गाड़ी का पंचर बनाने की दुकान है। दुकान में मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाया था कि मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे के करीब जीशान पुत्र शमसुद्दीन निवासी कटाई अलीमुद्दीनपुर ने दुकान के अन्दर से मोबाइल फोन चोरी कर के लेकर चला गया।दूसरे दिन गांव में मोबाइल फोन बेचने का प्रयास कर रहा था कि मोबाइल मालिक को गांव के लड़कों ने फोन कर बताया कि जो तुम्हारी मोबाइल चोरी हुई है वह एक व्यक्ति किसी को बेच रहा है। मोबाइल चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी और पकड़े गए चोर की सूचना जीयनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई रमेश यादव ने चोर को पकड़ कर थाने लेकर आई और पकड़े गए चोर से पुलिस पुछताछ कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment