रामलीला,दशहरा त्यौहार पर्व पर मौके पर मौजूद रहेंगे चौकीदार:यादवेंद्र पान्डेय
चौकीदार पुलिस की मजबूत कड़ी अपराध रोकने में गांव में मौजूद रहकर करें निगरानी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार को कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय की अध्यक्षता में लाल पगड़ी धारियों की आगामी रामलीला और दशहरा त्यौहारों को देखते हुए एक बैठक की गई और चौकीदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। बैठक में चौकीदारों की पेंच कसते हुए कहा कि आप सब पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है बशर्ते आप अपनी भूमिकाओं को समझे और गांव पर नजर रखे।गांवो में दूर दराज से आने वाले बंजारे जो गांवो में रुकते है,बाहर से आये हुए व्यक्तियों,जमानत पर छूटे व्यक्तियों,जमीनी विवाद में झगड़े चोरी और अन्य छोटे बड़े झगड़े सहित त्यौहारों में गांव गांव रखी जाने वाली देवी पंडालों पर नजर रखे तो अपराध को रोका जा सकता है।कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग के लिए एक मजबूत कड़ी है और यदि गांव के चौकीदार गांव में पैनी नजर रखें और हर छोटी बड़ी घटनाओं पर पुलिस को अपडेट देते रहे तो बड़े अपराध को होने से पूर्व में ही कुचला जा सकता है। इसलिए चौकीदारों को अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कड़ाई से करनी चाहिए एवं अब जो चौकीदार ड्यूटी समय से नहीं करेगा उसके मानदेय भी नहीं मिलेंगे। इसके जिम्मेदार चौकीदार स्वयं होंगे। हर महीने की दूसरे रविवार को जो चौकीदारों की बैठक आयोजित की जाएगी जिससे कि उन्हें गांव में हो रहे छोटे-बड़े विवाद को आपस में साझा किया जा सके और उन्हें जागरूक किया जा सके। जागरूकता के अभाव के कारण ही चौकीदार अपने कर्तव्यों का निर्वहन सहित तरीके से नहीं कर रहा है। हम सबको मिलकर उन्हें उनके कर्तव्य को याद दिलाते हुए जागरूक करने की आवश्यकता है। जिससे कि ग्रामीण स्तर पर अपराध को रोका जा सके। इस दौरान थाना अंतर्गत 89 चौकीदारों को लाल पगड़ी साफा वितरित किया गया। समस्त चौकीदार बैठक के दौरान उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment