501 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा।
26 अक्टूबर से तय नवम्बर तक चलेगा श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ।
शिव मंदिर के महरान पोखरे से जल लेने पहुंची कन्याएं।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव अंतर्गत 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाली श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ के लिए गुरुवार को 501 कन्याओं द्वारा गाजे बाजे हाथी घोड़े घण्टा घरियाल के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित महरान पोखरा जहां प्रसिद्ध शिव जी का वर्षों पुराना मंदिर से जल भरकर कन्याएं पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचकर मंडप में कलश को स्थापित कराया गया। जहां कन्याएं सर पर कलश रखकर कतारबद्ध चलते हुए जयकारे लगाते हुए कलश में जल लेकर मंडप पर पहुंची। कलश शोभा यात्रा के दौरान जयकारे के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो चला।
श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ 26 नवंबर से 3 नवंबर तक चलेगा एवं समापन पर ही भंडारे का आयोजन किया गया है। जहां बिंद्रावन से पधारे पंडित श्री कृष्ण ठाकुर जी महाराज द्वारा देर शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रवचन आदि का कार्यक्रम भक्तों के लिए किया जाएगा। इसके लिए समस्त ग्राम वासियों द्वारा लोगों से अपील की गई है। कि यज्ञ को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करें जिससे कि यज्ञ को शकुशल संपन्न कराया जा सके। प्रवचन करता श्रीकृष्ण ठाकुर जी महाराज ने बताया कि 27 अक्टूबर को मंडप पूजन के बाद श्रीमद भागवत ज्ञान महायुद्ध का प्रारंभ किया जाएगा जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह नौ दिवसी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment