Monday, October 9, 2023

6 लाख 32 हजार की लागत से नगर पंचायत में लगेगा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम।

6 लाख 32 हजार की लागत से नगर पंचायत में लगेगा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में 15 वें वित्त आयोग से दो जगह पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। जिससे वर्षा के जल का संग्रहण करते हुए उसे बर्बाद होने से बचाया जाएगा और बरसात के पानी को धरती मां को पुनः वापस किया जाएगा।नगर पंचायत जीयनपुर कार्यालय और जल निगम परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए 15 वें वित्त आयोग से 6 लाख 32 हजार स्वीकृत हुआ है। जिससे एक सप्ताह के अंदर ही काम शुरू होगा और 15 दिन के अंदर ही सिस्टम पूरी तरह से काम करने लगेगा। सोमवार को जेई महावीर भारती ने दोनों स्थान का अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण कर स्थान चिन्हित किया। इस संबंध में अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि हम लोग धरती का जल तेजी से दोहन कर रहे हैं। जिससे भूगर्भ का जलस्तर घटता जा रहा है। जल को संचित नहीं किया गया तो आगे पानी की काफी दिक्कत होगी। इसी के मद्देनजर नगर पंचायत कार्यालय और जल निगम परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। 15 दिन के अंदर ही यह योजना काम करने लगेगी। अभी दो स्थानों पर सिस्टम लगाया जा रहा है। आगे भी चिन्हित स्थानों पर जल संग्रहण का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment