कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कायकर्ताओ ने गर्मजोशी से जगह जगह किया स्वागत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में गोरखपुर से सड़क मार्ग से वाराणसी जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने सगड़ी क्षेत्र में प्रवेश करते ही जगह- जगह गर्म जोशी के साथ स्वागत किया एवं फूलमाला भेंट किया। महुला,लाटघाट,रजादेपुर,जीयनपुर में पूर्व कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे अनिरुद्ध राय के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसलें और दमखम के साथ पार्टी को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिससे सरकार द्वारा गरीबों पर जो अत्याचार किया जा रहा है वह बंद हो सके। कार्यकर्ता ही पार्टी के रीड हैं आप अभी से संगठन को मजबूत करते हुए जी जान से जुड़ जाए। उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह,अनिरुद्ध राय,शरदचंद मिश्रा,विजय बहादुर राय,राजकुमार राय,अनुराग राय, अजीत राय,अमरेश राय,संतलाल यादव,विशाल यादव,आशुतोष राय,चंदन राय,स्वारथ तिवारी, प्रनव सिंह,फैसल खान आदि रहे।
No comments:
Post a Comment