पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली की जमीन बेलारी कोठिया की पूजा देवी ने अपने पति और सास पर दहेज के लिए उत्पीड़ित करने का रविवार को जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। पूजा दुबे ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर के माध्यम से बताया कि मेरी शादी 26 अप्रैल 2021 को शहनाई मैरिज हॉल जीयनपुर से विवेक दुबे पुत्र रमेश दुबे ग्राम मटका पोस्ट सहजनवा के साथ हुई थी। शादी में 12 लाख रुपए नकद दिया गया था। फिर भी पति और उसकी मां विंध्यवासिनी देवी लगातार दहेज के लिए मुझे प्रताड़ित करते थे। चार-पांच बार मारा पीटा चार अक्टूबर 2023 को रात में दस बजे मेरे पति विवेक दुबे और उसकी मां ने मिलकर मुझे बहुत बुरी तरह से मारापीटा में किसी तरह से पिताजी को फोन करके जानकारी दी। पिता ने 112 नंबर डायल किया तो 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच मुझे और मेरे पति को थाने ले आई। मेरे पिता विनय कुमार ओझा और मेरी मां सहजनवा थाना पहुंच गई। पुलिस को प्रार्थना देकर अपने साथ मुझे बेलारी कोठिया ले आए। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2022 में मेरे छोटे भाई राहुल ने ससुराल द्वारा दबाव बनाए जाने पर तीन लाख दिया था। विवेक के संपर्क से मेरे पास एक वर्ष का लड़का भी है। पूजा दुबे की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में पति विवेक दुबे और सास विंध्यवासिनी देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment