पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अंतर्जनपदीय गैंग को किया अपराधिक गैंग के रूप में पंजीकृत।
अभियुक्त शिव सिंगार चौहान और इसके पांच सदस्यों को आपराधिक गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरी शेखपुर गांव निवासी अपराधी शिव सिंगार उर्फ रामसिंगार चौहान को अंतर्जनपदीय गैंग लीडर के रूप में पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त शिव सिंगार चौहान पुत्र रामकरन उम्र 27 साल निवासी उमरी शेखपुर थाना जीयनपुर जो वर्तमान समय में आजमगढ़ जनपद और मऊ जनपद में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए गाड़ी चोरी की योजना बनाने और आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर,बिलरियागंज,मुबारकपुर,सिधारी,मेंहनगर एव रानी की सराय व मऊ जनपद के थाना मोहम्मदाबाद और सरायलखंसी में वाहन चोरी करने के अभियोग में संलिप्त पाये गए है। दहशत फैलाने व अवैध रुप से अधिक धन अर्जित करने जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को अंतर्जनपदीय गैंग के रूप में पंजीकृत, आपराधिक गैंग किया गया है। इसका आई0डी0 गैंग 11 के रुप में पंजीकृत किया गया है। गैंग के सदस्यों में
(1,सदस्य:: सोनू चौहान पुत्र विजय चौहान)
(2,सदस्य:: पंकज यादव पुत्र जयनाथ यादव)
पंकज यादव पुत्र जयनाथ यादव उम्र 33 साल निवासी बसारतपुर,मडैया,थाना मुहम्मदाबाद,जनपद मऊ, (3,सदस्य::मनीष यादव पुत्र गिरजाशंकर)
मनीष यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव उर्फ दरोगा उम्र 27 साल निवासी बसारतपुर मडैया,थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ,
विजय चौहान पुत्र दशरथ चौहान उम्र 43 साल निवासी महावतगढ़,थाना जीयनपुर,जनपद आजमगढ़, (5,सदस्य:: विवेक चौहान पुत्र चंद्रभान चौहान)
विवेक चौहान पुत्र चंद्रभान चौहान उम्र 23 साल निवासी महावतगढ़,थाना जीयनपुर,जनपद आजमगढ़ को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के रूप में पंजीकृत किया गया है।
No comments:
Post a Comment