सगड़ी तहसील में मनाया गया महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस।
कारगिल शहीद परिवार को अंग वस्त्र व मिठाई देकर किया गया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में दो अक्टूबर सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वहीं स्वच्छता का संकल्प लिया गया। एसडीएम सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कारगिल शहीद परिवार के सदस्यों को अंग वस्त्र व मिठाई देकर भव्य रूप से स्वागत व सम्मान किया गया।
सर्वप्रथम सगड़ी तहसील प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर द्वीप प्रज्वलित करते हुए उन्हें याद किया गया। साथ ही उनके सम्मान में उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता और तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे द्वारा सम्मान पूर्वक तिरंगे झंडे को फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से लेखपाल और कानूगों में राकेश कुमार पान्डेय, कैलाश यादव,प्रदीप श्रीवास्तव, रामसागर सोनी,विनोद गुप्ता, सनेहील राय और कारगिल शहीद परिवार के राजनाथ यादव,अंजना सिंह, सुनीता देवी सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment