भाजपा के दोनो जिला अध्यक्षों का सगड़ी में जगह-जगह हुआ स्वागत।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी के लालगंज व आजमगढ़ के दोनों जिला अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। हरैया ब्लॉक और अजमतगढ़ ब्लॉक में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने 2024 में भाजपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प। जीयनपुर और अजमतगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर गरीब मजलूम के लिए काम कर रही है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वही लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे जैसे अदना से कार्यकर्ता को भी पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी में ही सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इस दौरान पूर्व विधायक वंदना सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि अजमतगढ़ मनीष मिश्रा पिन्टू,अरविंद जायसवाल,रामू लाल श्रीवास्तव,मंडल प्रभारी अजमतगढ़ अमरनाथ तिवारी,मंडल अध्यक्ष जीयनपुर चन्द्रशेखर सिंह,नागेंद्र पटेल,तारकेश्वर ओझा,सुमन राय,पंकज श्रीवास्तव ,दिवाकर सिंह,अजय श्रीवास्तव नीलू,जयप्रकाश सिंह,संतोष जायसवाल,जसवंत सिंह,मंजू सिंह,रेनू गोस्वामी,सुधीर राय,ज्ञानेंद्र मिश्रा,हिमांशु जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment