बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में हुआ नारीशक्ति मंच का गठन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में शुक्रवार को अध्यापक और छात्राओं की हुई बैठक में नारी शक्ति मंच का गठन किया गया। इसमें प्रत्येक कक्षा से एक एक छात्रा को सम्मिलित करते हुए 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। ज्यादातर छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने बताया कि नारी शक्ति मंच का उद्देश्य बालिकाओं में आत्म अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराना उनमें नेतृत्व एवं सहयोग की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ आत्मबल पैदा करना है। नारी शक्ति मंच के बालिकाएं खुद शासन की हेल्पलाइन की जानकारी रखेगी और दूसरों को भी उनकी जानकारी देगी। बैठक में चंदा सिंह,सोनी,शाइस्ता खातून,संजू,दिव्यांशी आदि मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment