Monday, March 7, 2022

पहली बार मतदान करने पहुंचे मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

पहली बार मतदान करने पहुंचे मतदाताओं में  उत्साह देखने को मिला।  

मतदान कर बाहर आए मतदाताओं ने व्यक्त किये अपने विचार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महुलिया बोझिया और करनपुर सरैया बूथ पर पहली बार मतदान करने पहुंचे मतदाताओं में उत्साह देखने लायक बन रहा था। मतदान कर बाहर निकलने पर मतदाताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
सुरज कुमार ने बताया मुझे पहली बार मतदान करने में बड़ी खुशी हुई और मैं ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया जो क्षेत्र और देश का विकास कर सके। 
प्रियंका ने बताया कि में रात भर यही सोचती रही कि कब सुबह हो और मैं मतदान करने जाऊं जब मैं मतदान केंद्र पर पहुंची तो मुझे थोड़ा डर महसूस हो रहा था लेकिन मतदान करने के बाद मुझे बहुत खुशी हुई।
इंदु यादव ने बताया पहले थोड़ा झिझक महसूस हुआ लेकिन मतदान करने में बड़ा आनंद आया और आगे उन्होंने बताया कि में ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया जो सब के सुख दुख में काम आए।
सिंधु कुमारी ने बताया में घर से मतदान करने पहुंची तो मन में जिज्ञासा थी कि कब में बूथ पर पहुंच कर मतदान करु मतदान कर बाहर निकली तो आगे उन्होंने बताया मैंने ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया है जो बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान कराए और उच्च शिक्षा पर ध्यान दें और महिलाओं का ध्यान रखे। अभिषेक मौर्य ने बताया पहली बार मतदान करने का मजा कुछ और होता है मैंने ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया जो देश और सब के बारे में सोचें और सब को एक समान रूप से देखें साथ ही देश का मान सम्मान बढ़ाएं मैंने ऐसे प्रत्याशी को पहली बार मतदान किया।
सोनम ने बताया पहली बार मतदान करने पर मुझे खुशी की अनुभूति महसूस हुई और मैंने ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया जो पढ़ा लिखा हो और समाज का विकास करें।

No comments:

Post a Comment