Wednesday, March 2, 2022

सगड़ी विधानसभा में गरजे योगी 10 मार्च के बाद विकास और बुलडोजर दोनों साथ चलेंगे।

जीयनपुर में गरजे योगी 10 मार्च के बाद विकास और बुलडोजर दोनों साथ चलेंगे।

पुत्र के प्रचार में पिता पुत्र का नाम नहीं जानते।

सपा का विकास और सुरक्षा से कोई लेना देना नही।

सपा मुखिया अपने संसदीय क्षेत्र को कोरोना काल में भूले।

सपा सरकार में बिजली का भी मजहब होता था।

सपा सरकार में गरीबों का राशन सपा के गुंडे खा जाते थे:योगी आदित्यनाथ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के जीयनपुर सेंट जेवियर्स विद्यालय पर भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा पर जमकर हमला बोला वही उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद विकास और बुलडोजर दोनों साथ चलेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने 20 मिनट के संबोधन में एक तरफ सरकार की उपलब्धि गिनाई तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया का संसदीय क्षेत्र है। उन्हें यहां से विधानसभा लड़ना चाहिए था। लेकिन वह हार के डर से करहल विधानसभा से नामांकन किया वहां भी उनके सिर पर खतरा मंडराया तो पूर्व मुखिया अपने पिता को अपने प्रचार में उतारा जहां पूर्व मुखिया व उनके पिता प्रचार के दौरान जनता का मन भांप कर अपने पुत्र का ही नाम भूल गए उन्होंने कहा कि पूर्व में सपा की सरकार में गरीबों का राशन सपा के गुंडे खा जाते थे। पर अब कोरोना का हाल में गरीबों को महीने में दो बार राशन साथ में नमक तेल भी निशुल्क मिलता है। सपा का विकास व सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है। सपा की सरकार में अजीत राय हत्याकांड के दौरान मेरे ऊपर भी हमला हुआ वही मेरी सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन हुआ तो आजमगढ़ जनपद को राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हुआ सरकार बनी तो आजमगढ़ में एयरपोर्ट भी बनेगा। उन्होंने जनता से पूछा कि 5 साल पूर्व बिजली मिलती थी जनता ने नहीं में उत्तर दिया तो कहां की और बिजली मिलती भी थी तो बिजली का भी मजहब होता था। वही मेरी सरकार में उत्तर प्रदेश में गांव का विद्युतीकरण कराया गया निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए और सरकार बनी तो बिजली का बिल आधा और सिंचाई निशुल्क होगी 10 मार्च के बाद दीपावली व दशहरा पर फ्री में सिलेंडर वही 60 साल से ऊपर के लोगों को निशुल्क बस यात्रा शादी का अनुदान 51000 से बढ़ाकर एक लाख बेटी की पढ़ाई के लिए नौजवानों को एक करोड़ स्मार्टफोन व टेबलेट को बढ़ाकर 2 करोड़ टेबलेट दिया जाएगा। वही ऑनलाइन पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी 500000 नौजवानों को सरकारी नौकरी व दो करोड़ को रोजगार दिया गया। इस बार प्रति परिवार को सरकारी नौकरी व रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जनपद में 2200 नौजवानों को टैबलेट बांटा गया जिस पर सपा ने कोर्ट में मुकदमा दायर कर रखा है। 67 हजार करोड़ का आवास व शौचालय आजमगढ़ जनपद में वितरित किया गया है। वही सपा सरकार में आजमगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। किंतु अब लोग पूछते हैं कि आप वहीं के हैं जहां के योगी जी मुख्यमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत में स्वाधीनता और बलिदानियों की धरती को प्रणाम कर वही छठे चरण में 270 प्लस सातवें चरण के बाद 330 के पार उन्होंने कहा कि बहन बेटी की सुरक्षा के साथ सबका विकास सबका सम्मान और विकास के साथ। बुलडोजर भी लेकर चले उन्होंने आजमगढ़ जनपद के सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 3:45 पर उतरा वही 4:25 पर हेलीकॉप्टर गोरखपुर के लिए उड़ा जनसभा का संचालन नागेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस दौरान मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल,पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह,घनश्याम सिंह पटेल, खड़ग बहादुर सिंह,संतोष सिंह टिप्पू,मनीष मिश्रा,चन्द्रशेखर सिंह,दिवाकर सिंह,अजित सिंह सहित हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment