धुआं उड़ाने वाले सब धुआं धुआं हो जाएंगे - अखिलेश यादव।।
आजमगढ़ की जनता सपा को 10 दसों सीटों को जीता कर इतिहास रचेगी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के करमैनी स्थित वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर एच एन सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा धुआं उड़ाने वाले सब धुआं धुआं हो जाएंगे। सातवें चरण के बाद भाजपा समुद्र पार चली जाएगी। आगे उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आजमगढ़ और सगड़ी विधानसभा क्षेत्र का सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इस क्षेत्र का सबसे अधिक विकास किया जाएगा। लोकतंत्र ,संविधान बचाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी, बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए आगे उन्होंने कहा भाजपा सरकार में जो सबसे छोटा नेता है वह छोटा झूठ बोलता है,जो सबसे बड़ा नेता है वह सबसे बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा झूठ की पार्टी बन गई है। बेरोजगारी महंगाई चरम पर है। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस सरकार में किसानों का भला होने वाला नहीं है। आगे उन्होंने कहा सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में देवारा वासियों का सबसे बड़ा नुकसान होता है। नेपाल से जब पानी छोड़ा जाता है तो सबसे ज्यादा तबाही देवारा वासियों को ही झेलनी पड़ती है। इसके लिए एक ठोस कदम उठाया जाएगा। देवारा वासियों को बचाने के लिए प्रयास किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा जो गर्मी निकालने का बात कही जा रही है। सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों को फौज और पुलिस में भर्ती की जाएगी। विभिन्न विभागों में 11 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास मंडियों का निर्माण कराया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य समाजवादी पार्टी ने किया था। योगी बाबा ने सिर्फ फीता काटने का काम किया। एनएसपी का भी लाभ दिया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। समाजवादी सरकार में लोहिया आवास के लिए तीन लाख 47 हजार रुपये दिया जाता था। समाजवादी की सरकार बनेगी तो चार लाख रुपए दिया जायेगा। लोहिया आवास बनता था तो सोलर पैनल, एलईडी बल्ब और पंखा भी लगता था। समाजवादी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी, 5 वर्ष तक राशन फ्री में मिलेगा,1 लीटर सरसों का तेल, घी, दूध भी दिया जाएगा। महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन दी जाएगी। बीएड, डीपीएड को नौकरी दी जाएगी। शिक्षामित्रो, अनुदेशकों को परमानेंट किया जाएगा। एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाएगी, आजमगढ़ में एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा जिसमें सभी खेलों की सुविधा उपलब्ध होगी। सबसे ज्यादा नौकरी शिक्षा विभाग में की जाएगी। समाजवादी सरकार बनेगी तो आजमगढ़ में एक यूनिवर्सिटी खोली जाएगी जहां इंटर पास के बाद ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। डॉक्टर एचएन सिंह पटेल को सगड़ी विधानसभा से जिता कर विधानसभा भेजेंगे तो स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होगी और गरीबों का फ्री में इलाज होगा। आजमगढ़ की जनता समाजवादी पार्टी की दसों सीटें जीताकर इतिहास रचेगी। इस मौके पर सपा प्रत्याशी डा0 एच एन सिंह, जयराम सिंह पटेल,मनोज राजभर,लौहार यादव, हरिशंकर यादव,पारसनाथ सोनकर,श्रीनाथ यादव,दीपक यादव,वीरेंद्र यादव, गृजेश यादव,अनुराग यादव,अमरेश राय,रामाकांत यादव,संतोष कुमार,शंभू यादव आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment