कोटेदार द्वारा अनिमितताओं को लेकर ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन।
ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर ब्लाक महाराजगंज अंतर्गत गढ़ चौबे लेडूपार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने दर्जनों की संख्या में तहसील पर ट्रैक्टर ट्राली आदि संसाधनों से लगभग 12:00 बजे तहसील पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। और उपजिलाधिकारी सगड़ी को ग्राम पंचायत के कोटेदार सुधाकर चौबे द्वारा घटतौली और पैसा अधिक लेकर राशन देने मना करने पर दुर्व्यवहार करने आदि की शिकायतों की संबंधित अधिकारी से जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने दर्जनों की संख्या में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कोटेदार पर विभिन्न आरोप लगाए हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार काफी दबंग प्रवृत्ति का है और ग्रामीण जब भी राशन लेने जाते हैं तो गाली गलौज दुर्व्यवहार करता है और मारपीट फौजदारी आमादा हो जाता है। यही नहीं प्रत्येक यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न का वितरित नहीं करता है और पैसा भी ज्यादा लिया करता है। मना करने पर नहीं मानता है।कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई पर विभागीय अधिकारियों की मिली भगत के कारण कोटेदार का मन काफी बढ़ता जा रहा है। जिससे यदि उसकी जांच कराकर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो हम समस्त ग्राम के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी सगड़ी ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से कहा कि आप लोग अपना शिकायती पत्र दे दीजिए हम जांच कराकर उसके ऊपर कठोर कार्रवाई करेंगे तब जाकर ग्रामीण माने। इस दौरान रीता,आशा,श्याम प्यारी,इंदु, सुमित्रा,रीता देवी,सुशीला,शांति देवी,रामजीत,मनीष,सुनील, पतिराम,कुसुम,विंध्यवासिनी, ललिता,तारा आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment