Wednesday, March 16, 2022

पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार ।

पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार।।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली   प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव व अपराध निरीक्षक रुद्रभान पान्डेय के नेतृत्व में बुधवार की सुबह 6:13 बजे मुखबीर की खास सूचना पर वांछित अभियुक्त बहादुर पुत्र बालजीत निवासी बरजला सियरही,थाना दोहरीघाट,जिला मऊ को मुहम्मदपुर के पास से हमराहियों के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास चोरी की 4  मोबाइल,1थम्ब स्कैनर, 2 कैमरा चोरी का,1लोहे का कटर मशीन , एक छोटी हथौङी,एक छिन्नी,एक रिन्च बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment