डीजे के धुनों पर जमकर युवाओ ने खेलीं कुर्ता फाड होली।
1:30 बजे पुलिस ने पहुंच कर बन्द कराया डीजे।
डीजे बन्द कराने पर युवाओ में रोष।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जगह जगह गांव गांव शांतिपूर्वक होली का पर्व मनाया गया। गांव में कहीं-कहीं डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर होली का पर्व मनाया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। वही जीयनपुर चौक के समीप दोपहर में लगभग 1:30 बजे युवाओं द्वारा डीजे की धुनों पर थिरकते हुए जमकर कुर्ता फाड़ होली खेली जहां पर पुलिस ने डीजे बंद कराकर होली में विध्न डाला जिस पर बाजार वासी और युवा भड़क गए और पुलिस से भी तू तो मैं मैं करने लगे पर पुलिस ने अंत में डीजे बंद करा दिया। जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वर्ष में त्यौहार को जिस तरह से बंद कराने जाने को लेकर व्यापार मंडल के लोग भी काफी आक्रोशित रहे।जिससे कि होली खेलते हुए युवक युवाओं को रोका गया। वही सुबह से ही रंग गुलाल के साथ लोगों ने होली खेली और तरह-तरह के पकवान का आनंद उठाया। क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर अजमतगढ़ जीयनपुर मालटारी लाटघाट रौनापार आदि क्षेत्रों में धूम धाम के साथ होली खेली गई। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली। तो साथ ही पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही और चारों तरफ पूरे दिन तक भ्रमण करती रही।
No comments:
Post a Comment