Monday, March 7, 2022

सपा के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव की पुलिस ने की पिटाई।

सपा के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव की पुलिस ने की पिटाई।

मतदाताओं को समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित करने पर की गई पिटाई ‌।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर स्थित जूनियर विद्यालय के मतदान केंद्र पर सपा के यूथ ब्रिगेड पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव हंसराज चौहान द्वारा मतदाताओं को मोबाइल से समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए मैसेज भेजा जा रहा था। वही लोगों को सपा में वोट डालने के लिए समझा रहे थे। साथ ही बार-बार सपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा बार-बार मना किया जा रहा था। लेकिन वह नहीं मान रहे थे।  इसकी सूचना अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और एडीएम वित्त भगत को मिली। मौके पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच गई। मना करने पर पुलिस से कहासुनी करने लगा। पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करते हुए हंसराज चौहान की जमकर पिटाई कर दी गई। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हंस राज चौहान ने बताया कुछ लोगों के इशारे पर पुलिस द्वारा मेरी पिटाई की गई है।

No comments:

Post a Comment