Saturday, March 19, 2022

नीलगाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलटी 3 लोग घायल।

नीलगाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलटी 3 लोग  घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा बोझिया गांव के पास शनिवार की शाम नीलगाय को बचाने के चक्कर में  स्कॉर्पियो शारदा सहायक खंड 32 माइनर में पलट गई। जिसमें तीन लोग  घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। जिसमें से दो लोगों को गंभीर हालत देख डॉक्टर ने सदर के लिए रेफर कर दिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सनपुर गांव निवासी विजय यादव 26 वर्ष पुत्र रामकेर यादव धर्मेंद्र यादव 25 वर्ष पुत्र स्व0 भूपनाथ यादव और शुभम 22 वर्ष पुत्र विपत्त यादव स्कॉर्पियो गाड़ी में तेल भरवाने गए थे। 
वहां से वापस आते समय कठैचा बोझिया गांव के पास नीलगाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो शारदा सहायक खंड 32 नहर की माइनर में पलट गई। जिसमें स्कार्पियो में सवार तीनों लोग घायल हो गए। किसी तरह तीनों  घायलों को ग्रामीणों ने स्कार्पियो से बाहर निकाला गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। जिसमें विजय यादव की हालत गंभीर देख सदर के लिए रेफर कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment