Thursday, March 3, 2022

समाजवादी पार्टी ने जीयनपुर में किया जनसंपर्क।

समाजवादी पार्टी ने जीयनपुर में किया जनसंपर्क।

भ्रमण कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ एच एन सिंह पटेल ने जीयनपुर नगर पंचायत में भ्रमण कर पार्टी की ताकत का एहसास कराया तो वही जीयनपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बे के दोहरीघाट रोड पर स्थित सपा कार्यालय से सगड़ी विधानसभा के समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पैदल दोहरीघाट मार्ग अजमतगढ़ मार्ग बिलरियागंज मार्ग आजमगढ़ मार्ग के साथ कस्बे के कुरैश नगर आदर्श नगर आजाद नगर हसन पट्टी समता नगर की सड़कों पर भ्रमण कर जनसंपर्क कर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान जीयनपुर में सगड़ी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। वही जीयनपुर कस्बे में पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में भीड़ जुटने के बाद सपा के कार्यक्रता और प्रत्याशी ने पैदल भ्रमण कर समाजवादी पार्टी की ताकत का एहसास कराया। इस दौरान सड़क पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 एच एन सिंह पटेल ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव,अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पारस नाथ सोनकर, विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव,रामाश्रय राय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नन्दू यादव, सोहराब आलम,अनुराग यादव,संतोष कुमार,रामप्रसाद यादव, शंभू यादव, सुशील सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment