आगामी त्यौहार होली व शब-ए-बारात को लेकर बैठक।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आज दिनांक 16.03.2022 को पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में जिलाधिकारी आजमगढ़ अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार होली व शब-ए-बारात को लेकर जनपद आजमगढ़ के समस्त अधिकारीगण (ADM,SDM,Add.SP,CO) तथा समस्त थानाओं के पुलिसकर्मियो की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें जनपद आजमगढ़ के सम्भ्रांत व्यक्तियो तथा सभी समिति के अध्यक्षों द्वारा भाग लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में सम्मिलित सम्भ्रात व्यक्तियों तथा समिति के अध्यक्षों से की गई अतिमहत्वपूर्ण बातें-
*1. त्यौहार पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाएगा और कोई भी आयोजन पंरपरा से हट कर न किया जाये।
*2. होलिका दहन के समय गठित होलिका सुरक्षा समिति के कम से कम 05 व्यक्ति अवश्य मौजूद रहेंगे जिससे कोई अराजक तत्व अप्रिय घटना कारित न कर सके।
*3. होलिका दहन के दौरान किसी गरीब व असहाय व्यक्ति की छप्पर अथवा गुमटी आदि किसी भी स्थिति में होलिका में नहीं डाली जानी चाहिए।
*4. सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक त्योहार मनाने की पूरी स्वतंत्रता रहेगी परंतु अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर भी रहेगी तथा सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।
*5. किसी भी अप्रिय घटना कारित करने वाले की सूचना तत्काल 112 व थाना प्रभारी को दी जाये। जिससे सम्बन्धित के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी।
*6. किसी भी प्रकार की कोई भी सूचना जिससे लगे की होली के त्यौहार में खलल पड़ सकती है उसकी सूचना तत्काल 112 व थाना प्रभारी को दी जाये जिससे तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुच कर कार्यवाही की जा सके।
*7. जो व्यक्ति होली न खेलना चाहता हो उसके साथ होली न खेले और न ही उसको परेशान करें*।
*8. किसी भी महिला के साथ होली की आड़ में बदसलूकी न करे। ऐसा किये जाने पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दण्डात्मक कार्यवाही जाएगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार होली व शब-ए-बारात को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक एवं भाई चारे के साथ मनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी।
महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत होलिका दहन जहाँ पूर्व में होता रहा है। क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर जांच कर लें । यह सुनिश्चित कर लें कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाए, जहाँ पूर्व में होली रखी जाती थी वहीं पर रखी जाए।
महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं में त्वरित व निष्पक्ष रुप से कार्रवाई करें। जिससे त्यौहारों के दौरान कोई बडा विवाद उत्पन्न न हो सके तथा शब ए-बारात का त्यौहार के दौरान समुचित पुलिस प्रबन्ध करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। क्षेत्र में त्यौहारों के दौरान लाइसेंसी असलहों का प्रदर्शन का पूर्णतः वर्जित है। इसलिए त्यौहार के दौरान लाइसेंसी असलहों के प्रदर्शन पर कडी कानूनी कार्रवाई की जाये। जहाँ पूर्व में घटनाऐं हुई हैं उन ग्रामों/मोहल्लों को चिन्हित कर सतर्क दृष्टि रखने तथा अश्लील व आपत्तिजनक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही होली त्यौहार के दौरान अवैध शराब के बिक्री व निर्माण पर रोक लगाने हेतु निर्देश दिये।
महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त थाना क्षेत्रों में असामाजिक व आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाये।
No comments:
Post a Comment