Sunday, March 20, 2022

खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग ग्रामीणों ने बुझाया।

खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग ग्रामीणों ने बुझाया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ख़तीबपुर गांव निवासी जीतेंद्र राजभर पुत्र स्व0 शेषमणि राजभर के घर में बीती रात कुकिंग गैस रिसाव से लगी आग से गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया।
वही शनिवार को रात में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव होने से मंडई में आग लग गई जिससे मंडई में रखा राशन कपड़ा बिस्तर चौकी आदि सामान जलकर राख हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरी मंडई धू-धू करके जलने लगी ग्रामीण जुटे और उन्होंने किसी तरह से आग पर काबू पाया। यह तो गनीमत थी कि गैस सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ अन्यथा गांव में बड़ी घटना हो सकती थी और ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गैस सिलेंडर को बाहर फेंका और बोरे के द्वारा बालू आदि से बुझाया तब जाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। सुबह क्षेत्रीय लेखपाल नफीस अहमद गांव में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जिसमें लगभग रुपया 50000 से अधिक की छति बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment