डाकिए पहुंचाएंगे घर घर मतदान पहचान पत्र।
दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश।
दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं के लिए इस बार पोस्ट बैलेट से हो सकता है मतदान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गोपालपुर विधानसभा के महाराजगंज व विधानसभा सगड़ी के हरैया खंड विकास के बीएलओ की बैठक तहसील सभागार में क्रमशः सुबह 10:00 से 12:00 बजे व शाम 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा मतदान की तैयारियों के लिए सगड़ी तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद सभी बीएलओ को मतदाताओं को जोड़ने का कार्य सौंपा गया तो वही मतदान केंद्र के संभाजन की जानकारी उन से ली गई। विशेष रुप से विधानसभा चुनाव के लिए 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलाए जा रहे अभियान में दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं के चिंही करण करने व उनकी सूची मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार ने बताया कि इस बार विधानसभा के चुनाव में वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी वहीं उन्होंने जेंडर रेशियो व एपीक रेशियो पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देश दिया और महिलाओं को विशेष रुप से मतदाता बनाने पर जोर दिया।
इस वर्ष विधानसभा चुनाव में बनाए जा रहे हैं नए मतदाताओं को मतदान के पूर्व उनके घर तक डाकिए मतदाता पहचान पत्र पहुंचाएंगे जिसके लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर त्वरित रूप से कार्य शुरू किया गया है। वही बीएलओ से उनके मतदान केंद्र की विस्तृत जानकारी व उन्हें दिशा निर्देश बैठक के दौरान दी गई। सगड़ी तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने कहा कि इस दौरान किसी भी बीएलओ के द्वारा कार्य में शिथिलता बरती गई तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से रविंद्र लाल श्रीवास्तव लालजी वीआरसी महाराजगंज ब्लॉक व रविंद्र यादव बीआरसी हरैया ब्लाक , रमेश चंद्र पांडेय राजस्व निरीक्षक व संतोष कुमार सहित महाराजगंज व हरैया के सभी बीएलओ मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment