Thursday, September 2, 2021

गैंगस्टर आरोपित एक अपराधी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गैंगस्टर आरोपित एक अपराधी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रदेश के टॉपटेन अपराधी कुंटू सिंह गिरोह का है सक्रिय सदस्य। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को प्रदेश के टॉप टेन अपराधी कुंटू सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य और गैंगस्टर में आरोपित रामकरन पुत्र अर्जुन यादव निवासी हरई इस्माइलपुर कोतवाली जीयनपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 
गिरफ्तार रामकरन के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में आधा दर्जन संगीन अपराध दर्ज है। मार्च महीने में इसी गांव के राजकुमार सिंह पुत्र राम सूरत सिंह इनके खिलाफ मारपीट और जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने और पैमाइश के दौरान मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितो तलाश कर रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रामकरन यादव कुंटू सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जिस पर आधे दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से इसकी तलाश चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को इसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।जो गांव में आतंक फैलाकर ग्रामीणों को डरा धमकाकर जबर्दस्ती जमीन कब्जा कर लेता है। कई लोगो की जमीन जबरन बैनामा करने पर मजबूर कर देता है।

No comments:

Post a Comment