मुख्यमंत्री आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज।
पंडाल निर्माण के लिए सामान लेकर पहुंची गाड़ियां।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी जूनियर विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडाल निर्माण के लिए साजो सामान लेकर गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सगड़ी विधानसभा के सभी जूनियर विद्यालय के मैदान में जिला अधिकारी राजेश कुमार की जनसभा स्थल व हेलीपैड स्थल के निरीक्षण के उपरांत संतुष्ट होने पर आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पंडाल निर्माण के लिए तीन गाड़ियां साजो सामान लेकर पहुंच चुकी हैं। वही उनके पहुंचने के उपरांत सड़क के किनारे उत्सुकता पूर्वक लोग मुख्यमंत्री आगमन पर चर्चा पर चर्चा आपस में कर रहे हैं वही स्थानीय प्रशासन के द्वारा प्राप्त सफाई के साथ पांडाल निर्माण के लिए तेजी से जुट गए हैं। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर पंडाल निर्माण व हेलीपैड स्थल, कैंप व बैरिकेडिंग के कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है।
वहीं सुबह 10 बजे से शाम तक मुख्यमंत्री पंडाल का सामान लेकर 4 गाडियों खडी रही।जिसको लेकर आसपास के बाजारों में चर्चा गर्म रही वही मौसम को देखते हुए लोग मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम टलने की चर्चा करते रहे सुबह से लेकर देर शाम तक पांडाल लगाने के साधु सामान के साथ गाड़ियां खड़ी रही किंतु पांडाल व मंच बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन पर अभी संशय बना हुआ है। कयास मौसम खराब होने की वजह से टलने की संभावना जता रहे हैं।
No comments:
Post a Comment