Friday, September 17, 2021

अर्ध विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत।

अर्ध विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी पुलिया के नाले में डूब कर अर्ध विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जयनाथ पांडेय पुत्र सूबेदार पांडेय उम्र 56 साल मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त थे। शुक्रवार दिन में 2:00 बजे जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर मालटारी बाजार के पूर्व पुलिया पर बैठे हुए थे कुछ देर बाद अचानक पुलिया के नीचे नाले में गिर गए स्थानीय लोगों ने जब तक देखा और दौड़ कर पहुंचे बाहर निकाला गया तब तक डूबने से उनकी मौत हो चुकी थी स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही मृतक के पिता मालटारी इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे माता-पिता दोनों लोगों की मौत हो चुकी है बडे भाई की भी मौत हो चुकी है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था जिनकी शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार में कोई नहीं है।

No comments:

Post a Comment