Friday, September 17, 2021

राधा कृष्ण की अष्टधातु की मुर्ति हुई चोरी।

राधा कृष्ण की अष्टधातु की मुर्ति हुई चोरी।

पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर राधा कृष्ण की मूर्ति हुई चोरी।

डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम कर रही जांच।

अजमतगढ़ कस्बे में पूर्व में काली मूर्ति चोरी के प्रयास में पुजारी की हत्या के उपरांत अजमतगढ़ में चौकी हुई स्थापित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में राम वाटिका में स्थित 150 वर्ष प्राचीन राधा कृष्ण की 40 किलो वजन की करोड़ रुपये कीमत की अष्टधातु की मूर्ति चोरों ने मंदिर के अंदर राधा कृष्ण की प्रतिमा के चारों तरफ निर्मित लोहे के घेरा को इलेक्ट्रिक कटर से काट कर चोर उठा ले गए। इस घटना से कस्बे में आक्रोश सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर सीओ सगड़ी की सूचना पर डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ कस्बे में राम वाटिका में स्थित 200 वर्ष प्राचीन राधा कृष्ण की मूर्ति अष्टधातु की जहां कस्बे के सभी लोग प्रतिदिन पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में जाते थे आज शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे मंदिर की साफ सफाई करने के लिए सुरेंद्र मौर्य गए हुए थे जहां उन्होंने देखा की राम वाटिका मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। वही राधा कृष्ण मंदिर के अंदर मूर्ति के चारों तरफ लगे लोहे के घेरे को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर मंदिर के अंदर से राधा कृष्ण की 40 किलो वजन की करोड़ों रुपये कीमती अष्टधातु की मूर्ति चोर उठा ले गए हैं। जिसके उपरांत कस्बे में शोर हो गया मौके पर भीड़ जुट गई जीयनपुर पुलिस को सूचित किया गया घटना की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र सिंह पहुंचकर जांच में जुट गए हैं वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने पहुंच कर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की। वही मंदिर से 200 मीटर से लेकर 300 मीटर की दूरी पर अजमतगढ़ चौकी स्थित है। जिसके पास से कीमती अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गई है। जिससे कस्बे में आक्रोश व्याप्त है वही चोरी की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अजमतगढ़ कस्बे में सभी स्थानों पर व मुख्य मार्ग पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। पर नगर पंचायत के प्रसिद्ध मंदिर पर कोई सीसी कैमरा नहीं लगा हुआ है। पूर्व में रामवाटिका मंदिर से राधा कृष्ण झूला जिसमें चार खंबे सोने के निर्मित चोरी हो गए थे। जिसकों जीयनपुर पुलिस ने अजमतगढ़ कस्बे में स्थित पोखरे से तीन खंबे बरामद किए थे। वही राधा कृष्ण की मूर्ति रौनापार थाना क्षेत्र से बरामद की गई थी। जिसके बाद इंद्र भूषण गुप्ता (वर्तमान निर्दल विधायक) ने राधा कृष्ण की मूर्ति अपने वाराणसी स्थित आवास पर रख ली चार-पांच वर्ष पूर्व उनके परिजनों ने मंदिर में पुनः स्थापित के लिए गोपाल अग्रवाल को मूर्ति दी थी। मंदिर में उनके परिवार के ही लोग पूजा अर्चना के लिए जाते थे। वही एक साल पूर्व पुजारी गुलाब को हटा दिया गया था। उसके बाद देखरेख का कार्य सुरेंद्र मौर्य करते थे। राधा कृष्ण की मूर्ति को इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी के दौरान राम वाटिका में प्रदर्शित कर लोगों में दिखाया गया था।अजमतगढ़ कस्बे के पक्की बावली में काली मंदिर से अष्टधातु की काली की प्रतिमा चोरी करने का प्रयास वर्ष उन्नीस सौ 92 में किया गया था। जिसमें पुजारी चन्नर निषाद की हत्या कर दी गई थीं। जिस पर मंदिर के समीप ही अजमतगढ़ पुलिस चौकी स्थापित की गई।
घटनास्थल पर डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम राधा कृष्ण प्रतिमा से फिंगरप्रिंट व अन्य जांच में जुटी हुई है। जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र सिंह ने कहा मुकदमा दर्जकर जल्द ही घटना का पर्दाफाश करेंगे। वहीं राम वाटिका मंदिर में कस्बे के सैकड़ों लोग मौजूद रहे तो वही तरह-तरह की चर्चाएं आपस में होती रही।

No comments:

Post a Comment