शातिर बदमाश को जीयनपुर पुलिस ने किया जिला बदर।
बदमाश के गांव में कराई गई मुनादी।
कई अपराधिक मामलों में दर्ज है मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव निवासी शाहनवाज उर्फ बुढ़वा पुत्र इस्तेखार को पुलिस ने शुक्रवार को जिला बदर घोषित कर दिया। शुक्रवार को सायंकाल पुलिस ने गांव में मुनादी कराई। 2015 से अब तक उसके ऊपर बलात्कार,एसीएसटी, गौकशी, प्राण घातक हमला सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते क्षेत्र में उसका भय बना रहता है। जिलाधिकारी के अनुदेश पर शाहनवाज को जिला बदर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाहनवाज का पूरे क्षेत्र में जबरदस्त आतंक था। उसके डर और भय से कोई गवाही देने को तैयार नहीं होता था। जिलाधिकारी के निर्देश इसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को उसके गांव में ढोल पीटकर मुनादी कराई गई। साथ ही उसके घर पर नोटिस भी चस्पा की गई है। अब जिले में कहीं भी वह दिखाई देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment