Monday, September 20, 2021

मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभा स्थल की तलाश तेज कई स्थान देखे गए।

मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभा स्थल की तलाश तेज कई स्थान देखे गए।

25 से 30 सितम्बर के बीच हो सकता है दौरा।

हेली पैड एव कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में सगड़ी विधानसभा अंतर्गत लगने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए सभा स्थल और हेलीपैड अस्थल के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। जिसकी संभावना व्यक्त की जा रही है कि 25 से 30 सितंबर के बीच मुख्यमंत्री का आगमन सगड़ी तहसील में हो सकता है। जिसके लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अभियंता संजीव कुमार एवं उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सभा स्थल और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह करीब 12:00 बजे उप जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा शहीद पार्क नत्थूपुर अंजान शहीद एवं जूनियर विद्यालय जीयनपुर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर का निरीक्षण किया गया ।जिसमें सबसे बेहतर नत्थूपुर अंजान शहीद का शहीद रामसमुझ यादव पार्क पर प्रशासन की मुहर लगने की संभावना है ।जहां पर जमीन आदि बराबर है तो अगल-बगल दो चार खंभे लगे हुए हैं जिसे हटाने पर भी विचार किया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि यदि सभा स्थल शहीद पार्क नत्थूपुर अंजान शहीद को बनाया गया तो हेलीपैड के लिए जूनियर विद्यालय सगड़ी जीयनपुर का चयन किया जा सकता है ।जहां पर दोनों के लिए जमीन पर्याप्त एव बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है। यही नहीं सभा स्थल के लिए इन जमीनों का चयन करने की कार्रवाई पिछले सप्ताह से लगातार की जा रही है। पर अब सभा स्थल को अंतिम रूप देने के लिए इन अधिकारियों द्वारा सोमवार को निरीक्षण किया गया और आपस में मंत्रणा कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज कर सुनिश्चित किया जाना बाकी है। जहां तक मुख्यमंत्री के 25 सितंबर से 30 सितंबर के बीच आने की संभावना को देखते हुए सभा स्थल को अंतिम रूप दिया जाना शेष रह गया है जिसके लिए जमीन की भी तलाश पूरी कर ली गई है ।

No comments:

Post a Comment