डीआईजी ने थाने पर पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियाद।
डीआईजी के आते ही फरियादियों की लगी भीड़ और जाते ही निकले।
सरकारी तालाब पर हो रहे निर्माण रोकने का दिया आदेश।
संपूर्ण समाधान दिवस से सात लेखपाल अनुपस्थित।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर संपूर्ण समाधान दिवस पर डीआईजी अखिलेश कुमार ने पहुंचकर फरियादियों से उनकी फरियाद सुनी वहीं उन्होंने उनके गुणवत्तापूर्ण तत्काल निस्तारण के लिए कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह को निर्देश दिया। इस दौरान समाधान दिवस पर 8 फरियादी की फरियाद सुनी और मौके पर दो का निस्तारण कराया गया।
जीयनपुर थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार दिन में 12:00 बजे डीआईजी अखिलेश कुमार ने पहुंचकर फरियादियों की सुनवाई की वहीं उन्होंने शिकायत पंजिका की जांच की और दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन कर उनसे उनकी प्रक्रिया जानी व जांच की इस दौरान जोगियाबीर ग्राम सभा में सरकारी तालाब की जमीन पर एहसान उल्लाह खान ने अवैध निर्माण के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोतवाल जितेंद्र सिंह को तुरंत सरकारी पोखरे पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए निर्देशित किया। पूर्व में पोखरी पर निर्माण कर्ता को पुलिस ने थाने पर बैठा रखा था। उसके बावजूद भी निर्माण चल रहा था इसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी अखिलेश कुमार ने तुरंत निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए वही बड़ागांव पुनापार निवासी कमलाकांत सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि दूसरे तल का निर्माण पूरा हो चुका है किंतु सफाई कार्य को विरोधियों द्वारा रोका जा रहा है। जिस पर उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराएं छतरपुर ग्राम सभा में मनोज यादव ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विजय यादव आरसीसी रोड पर शौचालय का निर्माण कर रहे हैं। जिस पर लेखपाल व पुलिस बल को भेजकर निर्माण कार्य रोकने का डीआईजी अखिलेश कुमार ने निर्देश दिया। इस दौरान डीआईजी के आते ही उपस्थित फरियादियों की कतार लग गई और डीआईजी के जाते ही फरियादी थाने से निकल गए जिसके उपरांत एक भी प्रार्थना पत्र नहीं पड़ा डीआईजी ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया जिसमें सात लेखपाल अनुपस्थित पाए गए जिनका डीआईजी ने अनुपस्थित लगाया इस दौरान कुल आठ प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर दो का निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पड़े प्रार्थना पत्र को 2:00 बजे के उपरांत मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराने का डीआईजी अखिलेश कुमार ने निर्देश दियें इस दौरान क्षेत्र के लेखपाल और कानूनगों मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment