Sunday, September 19, 2021

जीयनपुर पुलिस ने 8 लोगों पर किया गुंडा एक्ट की कार्यवाही।

जीयनपुर पुलिस ने 8 लोगों पर किया गुंडा एक्ट की कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर अजमतगढ़ निवासियो पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें पूर्व में कई घटनाओं में संलिप्त इन लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जहां दानिश उर्फ सोनू पुत्र अनीश, सादिक पुत्र समीम, इरशाद उर्फ छेदी पुत्र मोहम्मद मुस्तफा, इरफान पुत्र मुस्तफा, फैजान पुत्र इरफान, हसनैन उर्फ छेदी पुत्र इकबाल अहमद, जितेंद्र यादव पुत्र कन्हैया,धर्मेंद्र यादव पुत्र कन्हैया के ऊपर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इन समस्त लोगों की उम्र 20 से 30 साल के बीच में है। पर जीयनपुर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग पूर्व की कई घटनाओं पशु तस्करी चोरी आदि में शामिल रहे है। जिनपर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। एक ही कस्बे से इतने लोगो पर एक साथ किये गए गुंडा एक्ट की कार्यवाही से हड़कम्प मंचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment