सचिव के साथ खंड विकास अधिकारी ने की बैठक।
साफ-सफाई व शासन से संचालित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में सचिव के साथ खंड विकास अधिकारी ने बैठक का शासन से संचालित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया वहीं अपने अपने गांव में सड़क किनारे कूड़ा व साफ सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।
अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में सुबह 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक शासन द्वारा संचालित योजनाओं की खंड विकास अधिकारी ने जानकारी ली वही प्रमुख रूप से संचालित सामुदायिक शौचालय, दिव्यांग शौचालय के साथ गांव में साफ सफाई और मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने दिया वही एडीओ पंचायत रामशीष सिंह ने कहा कि सभी सचिव अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित होकर त्वरित रूप से कराए गए कार्यों की जियो टैगिंग कराएं बैठक में मुख्य रूप से अमरजीत, अंगद चौहान, अभय राय, रामकृपाल दुबे, संतोष, आकांक्षा सहित दर्जनों की संख्या में सचिव मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment