देशी शराब की दुकान के पास मृत अधेड़ का मिला शव,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ कस्बा में देशी शराब की दुकान के समीप मिला अधेड़ का शव जीयनपुर पुलिस ने लिया कब्जे में मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल परिवार में मचा कोहराम।अजमतगढ़ कस्बा में स्थित देशी शराब की दुकान के समीप मंगलवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे मृत अधेड़ का शव मिला सूचना पर जीयनपुर उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया कड़ी मशक्कत के बाद जिसकी पहचान राजेश विश्वकर्मा निवासी टेकन गाढ़ा के रूप में हुई। वही उसके पुत्र प्रियांशु विश्वकर्मा ने जीयनपुर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने इत्तेफाकिया दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वही इकलौते पुत्र प्रियांशु विश्वकर्मा ने बताया कि अजमतगढ़ कस्बा में पिता राजेश विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष बढई का कार्य कर रहे थे। वहीं उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया पत्नी शशि कला व एक पुत्री प्रीती का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment