दो दिवसीय सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
दो दिवसीय इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने लिया हिस्सा।
लीग मैच में आजमगढ़ को 3-0 से एन ई आर ने हराया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर में दो दिवसीय सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ दो दिवसीय इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने लिया हिस्सा लीग मुकाबले में आजमगढ़ पालीवाल टीम को एन ई आर ने 3-0 से हराया।
शनिवार को आइडिया स्टार्टअप पूर्व के संस्थापक डॉ,ओंकार राय के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को तराशने के दृष्टिकोण से मऊ कुतुबपुर केशव विद्यापीठ पर दो दिवसीय सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर डॉक्टर ओंकार राय ने किया। इस दौरान दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बी एल डब्लू वाराणसी,एन ई आर रेलवे,प्रयागराज पोर्टल, चंडीगढ़, देवरिया हॉस्टल, मुजफ्फरनगर,आजमगढ़ और पटना बिहार की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया शनिवार की शाम को लीग मुकाबले में रोमांचक वॉलीबॉल प्रतियोगिता देखने को मिली जिसमें पहला मुकाबला देवरिया और मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया जिसमें देवरिया ने मुजफ्फरनगर को तीन दो से हराया वहीं दूसरा मुकाबला आजमगढ़ और एन ई आर रेलवे के बीच खेला गया जिसमें एन ई आर रेलवे ने तीन जीरो से आजमगढ़ को हराया देर रात तक वॉलीबॉल प्रतियोगिता होती रही रविवार को विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टर ओंकार राय संस्थापक आइडिया स्टार्टअप पूर्व और पूर्व अध्यक्ष स्टार्टअप उड़ीसा सहित भारत सरकार के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके ने बताया कि खेलों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और आर्थिक रूप से पिछड़े पूर्व के जनपदों में स्टार्टअप अभियान चलाकर नौजवानों को निखारने का कार्य किया जाएगा जिससे कि पूर्वांचल भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ सके। इस दौरान मुख्य रूप से अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, विनोद राय,आशीष राय,महातम यादव,प्रशांत राय,राजेश राय सहित सैकड़ो की संख्या में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दर्शक मौजूद रहे जिन्होंने खेल का आनंद लिया।
No comments:
Post a Comment